प्रश्न- 30 अप्रैल 2020 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक एवं निर्माता ऋषि कपूर का निधन हो गया। उन्हें वर्ष 1974 में उनके किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया था?
(a) बॉबी
(b) मेरा नाम जोकर
(c) प्रेम रोग
(d) दामिनी
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य
- 30 अप्रैल 2020 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक एवं निर्माता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उनका जन्म 4 सितंबर 1952 को चेंबूर, बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था।
- वह बोन मैरो कैंसर से पीड़ित थे।
- उनकी प्रमुख फिल्मों में मेरा नाम जोकर, बॉबी, लैला मजनू, अमर अकबर एंथोनी, सागर, हिना, बोल राधा बोल, सरगम, कर्ज, प्रेम रोग, नगीना, चांदनी, दामिनी, 102 नॉट आउट, आदि शामिल हैं।
- इसके अलावा उन्होंने कुछ प्रमुख फिल्मों जैसे- दीवाना, यह है जलवा, हम तुम, फना, अग्निपथ, हाउसफुल 2, दो दूनी चार, मुल्क, कपूर एंड सन्स, आदि में सहायक अभिनेता के रूप में काम किया था।
- उन्होंने वर्ष 1999 में फिल्म आ अब लौट चलें का निर्देशन किया था।
- उन्हें उनकी फिल्म बॉबी के लिए वर्ष 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड प्रदान किया गया था।
- उन्हें बाल कलाकार के रूप में फिल्म मेरा नाम जोकर में अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया था।
- इसके अलावा उन्हें वर्ष 2008 में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://aajtak.intoday.in/story/bollywood-actor-rishi-kapoor-death-hospitalised-amitabh-bacchan-tweet-tmov-1-1185934.html
https://www.imdb.com/name/nm0438501/?ref_=nmawd_awd_nm
https://en.wikipedia.org/wiki/Rishi_Kapoor