प्रश्न-लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड-2014 का खिताब किसने जीता?
(a) मेगन यंग
(b) एडिना कलक्सर
(c) रोलेन स्ट्रास
(d) कोयल राणा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 14 दिसंबर, 2014 को मिस वर्ल्ड सौन्दर्य प्रतियोगिता का 64वां संस्करण लंदन, यूनाइटेड किंगडम में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न देशों की कुल 122 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
- प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की 22 वर्षीय रोलेन स्ट्रास (Rolene Strauss) ने वर्ष 2014 की मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
- वर्ष 2013 की मिस वर्ल्ड विजेता मेगन यंग (फिलीपिंस) ने रोलेन स्ट्रास को मिस वर्ल्ड, 2014 का ताज पहनाया।
- मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हंगरी की एडिना कलक्सर प्रथम रनरअप तथा अमेरिका की एलिजाबेथ सैफ्रिट द्वितीय रनरअप रहीं ।
भारत की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कोयल राणा शीर्ष छः में स्थान नहीं बना सकीं। - कोयल राणा को इस प्रतियोगिता में‘ब्यूटी विद अ पर्पज’और‘वर्ल्ड फैशन डिजायनर ड्रेस’ अॅवार्ड प्राप्त करने में सफलता मिली।
- उल्लेखनीय है कि लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड-2014 में पांच सुंदरियों को ‘ब्यूटी विद अ पर्पज’ घोषित किया गया।
- ध्यातव्य है कि कोयल राणा ने अप्रैल, 2014 में मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया-2014 का खिताब जीता था।
- मिस वर्ल्ड 2014 का ‘पिपुल्स च्वाइस अवार्ड’ थाइलैंड की नांथावान थांगलेंग (Nonthawan Thongleng) ने जीता।
- उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को सर्वाधिक सक्रिय और सफल विश्व सुंदरी के विशेष खिताब से सम्मानित किया गया।
- ऐश्वर्या राय बच्चन ने वर्ष, 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.missworld.com/News/2014-12-17/Miss-World-2014-The-Winners
http://www.missworld.com/TheCompetition
http://en.wikipedia.org/wiki/Miss_World_2014