प्रश्न-हाल ही में न्यू जर्सी के अलावा कौन-से दो और अमेरिकी राज्यों ने अप्रैल माह को क्रमशः ‘सिख विरासत माह’ एवं ‘सिख जागरूकता माह’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है?
(a) टेक्सास, इंडियाना
(b) डेलावरे, जॉर्जिया
(c) डेलावरे, इंडियाना
(d) इंडियाना, नॉर्थ कैरोलिना
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 29 मार्च, 2018 को अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी ने अप्रैल माह को ‘सिख जागरूकता और प्रशंसा माह’ (Sikh Awareness and Appreciation Month) के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।
- इस प्रकार की घोषणा करने वाला यह अमेरिका का तीसरा राज्य है।
- डेलावरे और इंडियाना ने मार्च, 2018 के प्रारंभ में इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया था परंतु उन्होंने न्यूजर्सी के विपरित इस वर्ष अप्रैल माह को क्रमशः ‘सिख विरासत माह’ और ‘सिख जागरूकता माह’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
- अप्रैल माह को ‘सिख जागरूकता और ‘प्रशंसा माह’ के रूप में घोषित करने का निर्णय सर्वसम्माति से न्यूजर्सी सदन के प्रतिनिधियों और राज्य सीनेट द्वारा लिया गया था।
- इसके अलावा न्यूजर्सी की राज्य सीनेट में पारित प्रस्ताव में प्रतिवर्ष अप्रैल माह को ‘सिख जागरूकता और प्रशंसा दिवस’ के रूप में मनाए जाने का निर्णय किया गया।
- इसका उद्देश्य सिखों के संबंध में लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना है।
- इस पूरे माह में लोगों को सिख पंथ और उसके महत्व और उससे जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।
- इससे सिखों के योगदान के विषय में लोगों को पता चलेगा और उनके विषय में लोगों में जो गलत भावनाएं हैं वह दूर होंगी।
- ज्ञातव्य है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में सिख उपासना स्थलों की सर्वाधिक संख्या (12 गुरूद्वारा) न्यू जर्सी में है।
- न्यूजर्सी में पहली बार सिख मूल के अटॉर्नी जनरल और मेयर चुने गए।
संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/international/new-jersey-declares-april-as-sikh-awareness-month/article23379648.ece
https://www.americanbazaaronline.com/2018/03/30/new-jersey-declares-april-as-sikh-awareness-month-433314/
http://www.thetealmango.com/latest/new-jersey-declares-april-sikh-awareness-appreciation-month/
https://timesofindia.indiatimes.com/world/us/two-us-states-designate-april-as-sikh-awareness-and-appreciation-month/articleshow/63521071.cms