काशी तमिल संगमम 5.0

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

1. 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन वाराणसी में किया जाएगा 

2. इस वर्ष इस कार्यक्रम का मुख्य विषय- “तिरुक्कुरल पयिलवोम – तिरुक्कुरल अभ्यास करें” है .

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?

(a) केवल 1 (b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों    (d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन वाराणसी में किया जाएगा.
  • इस वर्ष इस कार्यक्रम का मुख्य विषय- “तिरुक्कुरल पयिलवोम – तिरुक्कुरल अभ्यास करें” है
  • यह कार्यक्रम तमिलनाडु और काशी, दो प्राचीन शिक्षा केंद्रों के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों का जश्न मनाएगा.
  • इस आयोजन का उद्देश्य तमिल के शास्त्रीय ग्रंथ तिरुक्कुरल की शाश्वत नैतिक शिक्षा को देश भर के युवाओं और शिक्षार्थियों तक पहुंचाना है।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आईआईटी मद्रास; बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू); केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी), चेन्नई; उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के संस्कृति, रेलवे, स्कूल शिक्षा, पर्यटन, वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, सूचना एवं प्रसारण, कौशल विकास एवं उद्यमिता आदि विभागों/मंत्रालयों के सहयोग से किया जाता है।
  • पहला काशी तमिल संगमम वर्ष 2022 में आयोजित किया गया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2327079&_gl=1*j6tl5z*_up*MQ..*_ga*MTg3ODQzMjM0Mi4xNzkzMzUyMDg5*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTMzNTIwODgkbzEkZzEkdDE3OTMzNTIwOTUkajUzJGwwJGgw*_ga_QJJ6LZ8LHV*czE3OTMzNTIwODkkbzEkZzEkdDE3OTMzNTIwOTUkajU

https://www.kts.cict.in/?utm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *