प्रश्न – 22 अक्टूबर,2026 को ‘सहकारी संघवाद और विधिक सुधार: राष्ट्रीय और राज्य परिप्रेक्ष्य’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) मुंबई (b) जयपुर
(c) लखनऊ (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 अक्टूबर,2026 को ‘सहकारी संघवाद और विधिक सुधार: राष्ट्रीय और राज्य परिप्रेक्ष्य’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया।.
- इसका आयोजन भारत के 23वें विधि आयोग द्वारा किया गया था
- उप-राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में इस सम्मेलन का उद्घाटन किया ।
- इस सम्मेलन में कानून संबंधी सुधारों, सहकारी संघवाद, संवैधानिक शासन और न्याय के प्रभावी प्रशासन के लिए संस्थागत ढ़ांचे से संबंधित समकालीन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया ।
- इसका उद्देश्य राज्यों की स्वायत्तता का सम्मान करते हुए और यह सुनिश्चित करते हुए कि सुधार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों आवश्यकताओं के अनुरूप हों, कानून संबंधी सुधार में लगे राज्यों और संस्थानों के बीच समनवय को मज़बूत करना है।
- इस सम्मेलन का विषय सातवीं अनुसूची में संघ, राज्य और समवर्ती सूचियों के तहत कानून बनाने की शक्तियों के संवैधानिक विभाजन से लिया गया है।
- भारत का 23वाँ विधि आयोग—महत्त्वपूर्ण तथ्य
- गठन: केंद्र सरकार ने 2 सितंबर, 2024 की अधिसूचना द्वारा इसका गठन किया।
- कार्यकाल: 1 सितंबर, 2024 से 31 अगस्त, 2027 तक, अर्थात तीन वर्ष।
- मुख्यालय: नई दिल्ली।
- अध्यक्ष: सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी।
- उन्होंने 15 अप्रैल, 2025 को पदभार ग्रहण किया।
- एक गैर-सांविधिक परामर्शदात्री निकाय है, जिसे केंद्र सरकार समय-समय पर गठित करती है। यह विधि एवं न्याय मंत्रालय के अंतर्गत विधि-सुधार संबंधी कार्य करता है।
- स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि आयोग के प्रमुख तथ्य
- इसका कार्यकाल 1955–1958 था। अध्यक्ष – एम. सी. सीतलवाड़ उस समय भारत के महान्यायवादी थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2326519®=3&lang=1