सिम्बेक्स-2026

प्रश्न – सिम्बेक्स-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

1. यह सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है .

2. इस समुद्री अभ्यास का 33वां संस्करण 21-26 अक्टूबर, 2026 के मध्य विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?

(a) केवल 1 (b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों    (d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 – 26 अक्टूबर, 2026 के मध्य सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘सिम्बेक्स-2026’ विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया।
  • सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का उद्घाटन समारोह आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस कमोर्ता पर आयोजित किया गया।
  • यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया ।
  • पहले चरण में, 21 – 23 अक्टूबर 2026 के मध्य विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण के तहत पेशेवर विचार-विमर्श, विषय विशेषज्ञों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान (एसएमईई), एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, खेल गतिविधियां और योजना संबंधी सम्मेलन आयोजित किए गए ।
  • दूसरे चरण में, 24 – 26 अक्टूबर 2026 के मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण आयोजित हुआ ।
  • इसमें पनडुब्बी रोधी युद्धक अभ्यास (एएसडब्ल्यू), सतह और हवाई खतरों से निपटने के अभ्यास, समुद्री कौशल प्रदर्शन तथा सामरिक युद्धाभ्यास शामिल हुए ।
  • इन गतिविधियों का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन तालमेल और संयुक्त रूप से समुद्री अभियान संचालित करने की क्षमता को मजबूत करना है।
  • वर्ष 1994 में ‘एक्सरसाइज लायन किंग’ के रूप में शुरुआत करने वाला सिम्बेक्स आज भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास बन चुका है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2326348&reg=3&lang=1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *