प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 21-23 अक्टूबर,2026 के मध्य 7वां एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन -2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया.
2. ‘ग्लोबल साउथ’ (विकासशील देशों) के लिए आयोजित होने वाला यह प्रमुख वैश्विक सम्मेलन पहली बार भारत में आयोजित किया गया.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21-23 अक्टूबर,2026 के मध्य 7वां एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन -2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया.
- ‘ग्लोबल साउथ’ (विकासशील देशों) के लिए आयोजित होने वाला यह प्रमुख वैश्विक सम्मेलन पहली बार भारत में आयोजित किया गया.
- इस सम्मेलन का आयोजन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा किया जा रहा है।
- इसमें जर्मनी के पर्यावरण, जलवायु कार्रवाई, प्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा मंत्रालय (बीएमयूवी) का सहयोग प्राप्त है।.
- इसका मुख्य विषय- ‘पावरिंग द ग्लोबल साउथ’ है।
- इस सम्मेलन में 1200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 150 से अधिक विदेशी प्रतिभागी भी थे।
- इनमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, शोधकर्ता, उद्योग जगत के जाने माने प्रतिनिधि, इनोवेटर, स्टार्टअप और विकास साझेदार शामिल हैं।
- यह आयोजन ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी सहयोग और ‘साउथ-साउथ सहयोग’ (विकासशील देशों के बीच आपसी सहयोग) के लिए एक मंच प्रदान करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…