प्रश्न – 21 अक्टूबर, 2026 को वुम्मिडी एथिराज का निधन हो गया. वह थे –
(a) आभूषण शिल्पकार (b) मूर्तिकार
(c) इतिहासकार (d) संगीतकार
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 अक्टूबर, 2026 को प्रसिद्ध आभूषण शिल्पकार एवं स्वर्णकार वुम्मिडी एथिराज का निधन हो गया।.
- उन्हें स्वतंत्रता के समय जवाहरलाल नेहरू को भेंट किए गए ऐतिहासिक सेंगोल के निर्माण में योगदान के लिए जाना जाता है।
- वर्ष 1947 में लगभग 20 वर्ष की आयु में उन्होंने सोने की परत चढ़े चाँदी के सेंगोल के निर्माण में सहयोग किया।
- यह सेंगोल 14 अगस्त, 1947 की रात नेहरू को भेंट किया गया था।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई, 2023 को इस सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित किया था ।
- सेंगोल के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य –
- सेंगोल एक पारंपरिक राजदंड है, जो न्यायपूर्ण शासन और शासक की नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
- इसका संबंध प्राचीन तमिल राजपरंपरा, विशेषकर चोल परंपरा, से है।
- ‘सेंगोल’ तमिल शब्द ‘सेम्मै’ से निकला है, जिसका अर्थ धर्मपरायणता अथवा न्यायनिष्ठा है।
- इसके ऊपरी भाग में नंदी की आकृति बनी है, जिसे न्याय का प्रतीक माना गया है।
- यह लगभग 5 फीट लंबा, चाँदी से निर्मित और सोने की परत चढ़ा हुआ है।
- इसे चेन्नई के वुम्मिडी बंगारू चेट्टी प्रतिष्ठान ने बनाया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…