प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 22 अक्टूबर से 30 नवंबर,2026 तक राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान-रबी 2026’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है
2. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी से इस अभियान का शुभारंभ किया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान-रबी 2026’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है
- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी से इस अभियान का शुभारंभ किया
- इस अभियान का उद्देश्य किसानों के बीच मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों और अन्य कृषि सामग्रियों के संतुलित और विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
- यह तिलहन, दलहन और बागवानी मिशनों के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा देगा, धान की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करेगा और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देगा।
- यह अभियान किसानों को जैविक और जैव-आधारित कृषि उत्पादों के सही उपयोग के बारे में प्रशिक्षित करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।
- साथ ही साथ जागरूकता कार्यक्रमों, प्रशिक्षण सत्रों तथा खेतों में व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगा।
- इसके अलावा यह जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण पर जोर देगा, साथ ही प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2329372&lang=2®=48&utm