प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 20 अक्टूबर से 8 नवंबर, 2026 के मध्य राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान का आयोजन किया गया
2. इस अभियान को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर – रिसोर्स पार्टनर (पीसी-आरपी) द्वारा आयोजित किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 अक्टूबर से 8 नवंबर, 2026 के मध्य राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान का आयोजन किया गया।.
- इस अभियान को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर – रिसोर्स पार्टनर (पीसी-आरपी) द्वारा आयोजित किया गया।.
- इस अभियान के ज़रिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे पटाखे न जलाएं और मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के अनुरूप एक स्वच्छ और हरित दिवाली मनाएं।
- यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और स्थानीय समुदायों तक पहुंचा।
- इसमें राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत आने वाले 130 शहरों पर विशेष ध्यान दिया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2325405®=48&lang=2