शिल्प समागम मेला-2026

प्रश्न- 11-19 अक्टूबर, 2026 के मध्य शिल्प समागम मेला 2026 कहां आयोजित किया गया ?

(a) मैसूर          (b) रांची  

(c) लखनऊ        (d) जयपुर

उत्तर- (b)

व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 11-19 अक्टूबर, 2026 के मध्य शिल्प समागम मेला 2026 मैसूर, कर्नाटक में आयोजित किया गया .
  • यह मेला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन तीन राष्ट्रीय निगमों, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (NSFDC), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (NBCFDC) और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (NSKFDC) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है, जो कारीगरों और पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।
  • इस मेले का उद्देश्य कारीगरों के लिए बाज़ार संपर्क को मज़बूत करना, पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देना और स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करना है।
  • यह मेला अनुसूचित जाति (SCs), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBCs) और सफाई कर्मचारियों के कारीगरों और लाभार्थियों के लिए एक विपणन मंच प्रदान करता है, जिससे वे अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और अन्य वस्तुओं को व्यापक दर्शकों के सामने प्रदर्शित कर सकते हैं।
  • इस प्रदर्शनी में आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, पुडुचेरी, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कारीगर भाग लिया .
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय वर्ष 2022 से शिल्प समागम मेलों का आयोजन कर रहा है.
  • मैसूर में आयोजित शिल्‍प समागम मेला वित्त वर्ष 2026-27 का पहला शिल्‍प समागम मेला था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2322552&_gl=1*1yoyh5q*_up*MQ..*_ga*ODc0NzU5NDg1LjE3OTMxNzA4MDY.*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTMxNzA4MDYkbzEkZzAkdDE3OTMxNzA

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2325463&_gl=1*wph9qr*_up*MQ..*_ga*MTQ2MDM4MjExNi4xNzkzMTcwNzcy*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTMxNzA3NzEkbzEkZzEkdDE3OTMxNzA3ODckajQ0JGwwJGgw*_ga_QJJ6LZ8LHV*czE3OTMxNzA3NzE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *