IIT कानपुर का ‘ग्रेटर दैन अस’अभियान

प्रश्न – आईआईटी कानपुर के ‘ग्रेटर दैन अस’ (Greater Than Us) अभियान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इस अभियान का शुभारंभ 14 अक्टूबर, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया।
2. इसका लक्ष्य मार्च 2029 तक एक अरब अमेरिकी डॉलर जुटाना है तथा यह फाउंडेशन, टैलेंट और फ्रंटियर नामक तीन स्तंभों पर आधारित है।
3. अभियान के अंतर्गत टैलेंट के लिए 5,000 करोड़ रुपये तथा फाउंडेशन के लिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3  
उत्तर- (a)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 14 अक्टूबर, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के ‘ग्रेटर दैन अस’ (Greater Than Us) अभियान का शुभारंभ किया। 
  • IIT कानपुर के अनुसार, यह किसी भी IIT द्वारा शुरू किया गया अब तक का सबसे बड़ा धनसंग्रह अभियान है। 
  • इसका लक्ष्य मार्च 2029 तक एक अरब अमेरिकी डॉलर जुटाना है।
  • शुभारंभ के समय तक पूर्व छात्रों, दानदाताओं, कॉरपोरेट भागीदारों और सरकार द्वारा 4,155 करोड़  रुपये के योगदान की प्रतिबद्धता जताई जा चुकी थी। 
  • इस अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर कुल लक्ष्य लगभग 9,000 करोड़ रुपये दर्शाया गया है। 
  • इसका उद्देश्य संस्थान की अनुसंधान क्षमता, प्रतिभाओं और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। 
  • यह अभियान तीन स्तंभों—फाउंडेशन, टैलेंट और फ्रंटियर—पर आधारित है। 
  • फाउंडेशन के अंतर्गत अवसंरचना के लिए 5,000 करोड़ रुपये, टैलेंट के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के सहयोग के लिए 3,000 करोड़ रुपये और फ्रंटियर के अंतर्गत उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान के लिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। 
  • इसी अवसर पर पूर्व छात्र राहुल गौतम ने संस्थान के नोएडा परिसर में गौतम स्कूल ऑफ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (G-SINE) की स्थापना के लिए 180 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/cities/lucknow-news/iitk-launches-greater-than-us-campaign-targets-1bn-by-2029-101792003081556.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *