प्रश्न – पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- इसका शुभारंभ 13 अक्टूबर, 2021 को हुआ था तथा 13 अक्टूबर, 2026 को इसके पाँच वर्ष पूरे हुए।
- इसका समन्वय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) करता है।
- यह सात स्तंभों पर आधारित है तथा इसमें केवल परिवहन संबंधी केंद्रीय मंत्रालयों की भागीदारी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर- (a)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 13 अक्टूबर, 2026 को पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के पाँच वर्ष पूरे हुए।
- इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 अक्टूबर, 2021 को किया था।
- उद्देश्य: विभिन्न मंत्रालयों एवं राज्यों की अवसंरचना योजनाओं का समन्वय करके बहुविध परिवहन संपर्क, अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी तथा लोगों एवं वस्तुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना।
- इसका समन्वय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) करता है।
- सात प्रमुख क्षेत्र: सड़क, रेलवे, बंदरगाह, जलमार्ग, हवाई अड्डे, जन परिवहन और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना।
- इनकी एकीकृत योजना के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) आधारित साझा डिजिटल मंच का उपयोग किया जाता है।
- छह स्तंभ: व्यापकता, प्राथमिकता निर्धारण, अनुकूलन, समन्वय, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और गतिशीलता।
- पाँच वर्षों की प्रगति: इसमें 58 केंद्रीय मंत्रालय एवं विभाग तथा सभी 36 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।
- 12 अक्टूबर, 2026 तक मंच पर 23,493 से अधिक डेटा परतें उपलब्ध थीं।
- परियोजना मूल्यांकन: 11 अगस्त, 2026 तक नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने लगभग 18.66 लाख करोड़ रुपये की 396 परियोजनाओं का मूल्यांकन किया।
- इनमें 256 स्वीकृत थीं और स्वीकृत परियोजनाओं में से 198 क्रियान्वयनाधीन थीं।
- निजी क्षेत्र की भागीदारी: अक्टूबर, 2025 से चुनिंदा गैर-संवेदनशील आँकड़ों तक नियंत्रित पहुँच उपलब्ध कराई गई।
- पीएम गतिशक्ति पब्लिक मंच पर 230 अनुमोदित डेटासेट उपलब्ध हैं।
- महत्त्व: यह संपर्क संबंधी कमियों की पहचान, परियोजनाओं के बेहतर मार्ग निर्धारण और संसाधनों के कुशल उपयोग में सहायता करता है, जिससे समय एवं लागत की बचत तथा लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ सकती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?ModuleId=3&NoteId=160437&id=160437&lang=2®=48&utm