प्रश्न- कैलिफोर्निया में विवाह एवं घरेलू साझेदारी की न्यूनतम आयु से संबंधित असेंबली बिल 1267 (AB 1267) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) गवर्नर गैविन न्यूसम ने 30 सितंबर 2026 को इस विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
(b) यह कानून विवाह और घरेलू साझेदारी, दोनों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करता है।
(c) यह कानून न्यायालय की अनुमति और माता+पिता की सहमति से नाबालिगों को विवाह करने की छूट देता है।
(d) यह कानून नाबालिगों के विवाह की अनुमति देने वाले पूर्व कानूनी अपवादों को समाप्त करता है।
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 सितंबर 2026 को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के गवर्नर गैविन न्यूसम ने असेंबली बिल 1267 (AB 1267) पर हस्ताक्षर किए।
- यह कानून विवाह तथा घरेलू साझेदारी (Domestic Partnership) के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करता है।
- इसका उद्देश्य नाबालिगों को जबरन विवाह, दबाव और शोषण से सुरक्षा प्रदान करना है।
- पूर्व व्यवस्था में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को न्यायालय की अनुमति तथा माता+पिता या अभिभावक की निर्धारित सहमति से विवाह की अनुमति मिल सकती थी।
- नया कानून इन अपवादों को समाप्त करके नाबालिगों को विवाह लाइसेंस जारी करने और घरेलू साझेदारी स्थापित करने की अनुमति देने वाले प्रावधानों को निरस्त करता है।
- कैलिफोर्निया बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिका का पहला राज्य नहीं है।
- पहला राज्य डेलावेयर था, जहाँ तत्कालीन गवर्नर जॉन कार्नी ने 9 मई 2018 को हाउस बिल 337 पर हस्ताक्षर किए थे।
- उसी दिन प्रभावी हुए इस कानून ने बिना किसी अपवाद के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.gov.ca.gov/2026/09/30/governor-newsom-signs-bill-to-ban-child-marriage/
https://www.bbc.com/news/articles/c6rm9mnn0w3eo
https://www.npr.org/2026/10/01/g-s1-145998/child-marriage-ban-law-california-newsom