प्रश्न – अक्टूबर‚ 2026 में जारी वैश्विक भुखमरी सूचकांक‚ 2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.यह सूचकांक विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) द्वारा जारी किया गया
2.इस सूचकांक में 122 देशों को रैंकिंग दी गई है
3.सूचकांक में भारत को 100वां स्थान प्राप्त हुआ है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
(a) केवल (1) और 2 (b) केवल (2) और 3
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 अक्टूबर, 2026 में वैश्विक भुखमरी सूचकांक (Global Hunger Index)‚ 2026 का 21वां संस्करण जारी किया गया।
- इस शीर्षक ‘No Security Without Food Security (खा सुरक्षा के बिना नहीं) है।
- यह सूचकांक वेल्टहंगरहिल्फ़े (WHH), अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सशस्त्र संघर्ष विधि संस्थान (IFHV) और हेल्वेटास(Helvetas) द्वारा प्रकाशित किया गया .
- इस सूचकांक में 122 देशों को रैंकिंग दी गई है
- यह सूचकांक एक ऐसी युक्ति है, जो वैश्विक क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर भुखमरी की गणना एवं उसकी वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए डिजाइन की गई है
- इस सूचकांक का सृजन वर्ष 2006 में वाशिंगटन डी.सी.स्थित अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किया गया था
- हालांकि वर्ष 2018 में IFPRI ने इस सूचकांक के प्रकाशन से स्वयं को अलग कर लिया
- यह सूचकांक निम्न 4 संकेतकों के आधार पर तय किया जाता है-
- अल्पपोषण (Under nourishment)
- बाल दुबलापन (Child Wasting)
- बाल ठिगनापन (Child Stunting)
- बाल मृत्यु दर (Child Mortality)
- यह सूचकांक 100 आधार बिंदुओं के पैमाने पर तैयार किया जाता है‚ जिसमें शून्य सबसे अच्छा स्कोर माना जाता है‚ जबकि 100 सबसे खराब
- स्पष्ट है कि यदि किसी देश का GHI स्कोर शून्य है तो इसका अर्थ है कि वहां कोई भूखा नहीं है‚ जबकि GHI 100 से तात्पर्य है कि उस देश में सभी भुखमरी की स्थिति में हैं।
- इस सूचकांक में GHI स्कोर के 5 वर्ग बनाए गए हैं‚ जिनके आधार पर किसी देश में भुखमरी की तीव्रता (Serverity) का आकलन किया जाता है-
- 50.0 या उससे अधिक स्कोर-भुखमरी की चरम भयावह (Extremely Alarming)
- 35.0-49.9 स्कोर-भयावह (Alarming)
- 20.0-34.9 स्कोर-गंभीर (Serious)
- 10.0-19.9 स्कोर-मध्यम (Moderate)
- 9.9 या उससे कम-अल्प (Low)
- इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग दो दशकों के उल्लेखनीय सुधार के बाद, एक साथ उत्पन्न अनेक संकटों के बीच वैश्विक भुखमरी की स्थिति वर्ष 2018 की तुलना में बिगड़ी है।
- वर्ष 2026 के वैश्विक भुखमरी सूचकांक (जीएचआई) का स्कोर 18.1 है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
- यह वर्ष 2018 के 17.6 स्कोर से अधिक है।
- इससे वर्ष 2000 से दर्ज की जा रही दीर्घकालिक गिरावट की प्रवृत्ति बाधित हुई है।
- वर्ष 2000 में यह स्कोर 28.2 था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता था।
- वर्ष 2026 के जीएचआई स्कोर 2021–2025 की अवधि में भुखमरी की स्थिति को दर्शाते हैं।
- इस अवधि में एक साथ उत्पन्न अनेक संकटों ने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर बढ़ता दबाव डाला।
- इनमें कोविड–19 महामारी, रूस–यूक्रेन युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव, लंबे समय से जारी संघर्ष, आर्थिक झटके तथा अधिक बार और अधिक तीव्रता से घटित होने वाली चरम जलवायु घटनाएँ शामिल थीं।
- इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में व्यवधान, अंतरराष्ट्रीय कानून का क्षरण तथा मानवीय सहायता और विकास के लिए वित्तपोषण में भारी कटौती ने भी स्थिति को प्रभावित किया ।
- वर्ष 2018 से 2026 के बीच जीएचआई के चार घटक संकेतकों में से तीन—अल्पपोषण, बाल ठिगनापन और बाल दुबलापन—की स्थिति बिगड़ी, जबकि बाल मृत्यु दर में धीमी गति से सुधार जारी रहा।
- यद्यपि जीएचआई केवल पाँच समय-बिंदुओं की तुलना करता है, लेकिन अल्पपोषण की व्यापकता की निरंतर प्रवृत्ति से संकेत मिलता है कि हालिया गिरावट आवश्यक रूप से स्थायी उलटाव नहीं है।
- कोविड–19 महामारी के बाद अल्पपोषण वर्ष 2022 में चरम पर पहुँचा और उसके बाद से इसमें कमी आई है। फिर भी यह महामारी-पूर्व स्तर से अधिक बना हुआ है।
- वर्ष 2025 में अनुमानतः 64.5 करोड़ लोग अल्पपोषित थे ।
- इस सूचकांक में 24 ऐसे देश शामिल हैं‚ जिनका GHI स्कोर 5 से कम है‚ इन देशों को अलग-अलग व्यक्तिगत रैंक प्रदान की गई है‚ बल्कि सामूहिक‚ रूप से इन्हें 1-24 रैंक तक सूचीबद्ध किया गया है।
- जिसमें शीर्ष 5 देश हैं-
- आर्मेनिया
- बेलारूस
- बोस्निया और हर्जेगोविना
- बुल्गारिया
- चिली
- इस सूचकांक में भारत को 100वां स्थान प्राप्त हुआ है
- इसके अनुसार‚ भारत में भूख का स्तर गंभीर (Serious) है।
- जबकि वर्ष 2025 में भारत को 102वां स्थान प्राप्त हुआ था
- भारत के पड़ोसी देशों में चीन को 1-25 ,श्रीलंका 53वे,नेपाल 72व़े, बांग्लादेश 84वे तथा पाकिस्तान 106वे स्थान पर रहा
- इस सूचकांक में सोमालिया को सबसे निचला 122वा स्थान प्राप्त हुआ है.
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…