प्रश्न – 6 अक्टूबर, 2026 को रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चरों की खरीद के लिए किस कंपनी के साथ अनुबंध किया?
(a) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
(b) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL)
(c) ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BAPL)
(d) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 6 अक्टूबर, 2026 को रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के पोतों के लिए ‘बाय (इंडियन-आईडीडीएम)’ [Buy (Indian-IDDM)] श्रेणी के अंतर्गत ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BAPL) के साथ ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चरों की खरीद के लिए 661.50 करोड़ रुपये मूल्य के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
- यह अनुबंध रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
- इस परियोजना में न्यूनतम 68 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होगी।
- इससे एमएसएमई सहित विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
- परियोजना से तीन वर्षों की अवधि में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
- विभिन्न अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर स्थापित ब्रह्मोस प्रणाली, भारतीय नौसेना की प्रमुख सतह-से-सतह मिसाइल (SSM) प्रणाली है, जिसका उपयोग समुद्री प्रहार अभियानों में किया जाता है।
- यह हथियार प्रणाली सुपरसोनिक गति से विस्तारित दूरी पर स्थित स्थलीय और समुद्री लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता के साथ निशाना बनाने में सक्षम है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2319502®=17&lang=1