प्रश्न – पीएम-सेतु योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- इस योजना का शुभारंभ 4 अक्टूबर, 2025 को सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण और युवाओं की रोजगारपरक कौशल क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।
- योजना के पहले वर्ष में उन्नयन के लिए 850 आईटीआई की पहचान की गई, जिनमें 172 हब और 678 स्पोक आईटीआई शामिल हैं।
- योजना का समग्र लक्ष्य हब-एंड-स्पोक मॉडल के माध्यम से 1,000 सरकारी आईटीआई का उन्नयन करना है, जिनमें 200 हब और 800 स्पोक शामिल हैं।
योजना के कुल 60,000 करोड़ रुपये के परिव्यय में केंद्र का योगदान 30,000 करोड़ रुपये, राज्यों का 10,000 करोड़ रुपये और उद्योगों का 20,000 करोड़ रुपये है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) केवल कथन 1 (b) केवल कथन 2
(c) केवल कथन 3 (d) केवल कथन 4
उत्तर- (d)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 4 अक्टूबर, 2026 को पीएम-सेतु योजना ने एक वर्ष पूरा किया।
- इसका शुभारंभ 4 अक्टूबर, 2025 को हुआ था।
- इस योजना का पूरा नाम Pradhan Mantri Skilling and Employability Transformation through Upgraded ITIs है।
- इसका उद्देश्य सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाकर युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।
- पहले वर्ष में उन्नयन के लिए 850 आईटीआई की पहचान की गई, जिनमें 172 हब और 678 स्पोक आईटीआई शामिल हैं।
- इसके अतिरिक्त, 14 आईटीआई क्लस्टरों के लिए 3,446 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजनाओं को मंजूरी दी गई है।
- योजना का समग्र लक्ष्य हब-एंड-स्पोक मॉडल के माध्यम से 1,000 सरकारी आईटीआई, 200 हब और 800 स्पोक का उन्नयन करना है।
- इस योजना का कुल परिव्यय 60,000 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र का योगदान 30,000 करोड़ रुपये, राज्यों का 20,000 करोड़ रुपये और उद्योगों का 10,000 करोड़ रुपये है।
- इसके अंतर्गत भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर और लुधियाना स्थित पाँच राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ाने तथा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का भी प्रावधान है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=160303&ModuleId=3®=3&lang=1
https://ddnews.gov.in/en/pm-setu-completes-one-year-850-itis-identified-for-transformation