नोबेल शांति पुरस्कार‚ 2026

प्रश्न – 9 अक्टूबर‚ 2026 को नोबेल शांति पुरस्कार‚ 2026 की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस वर्ष यह पुरस्कार भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को प्रदान किया जाएगा।
(2) वह यह पुरस्कार पाने वाली 18वीं महिला होंगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 अक्टूबर‚ 2026 को ओस्लो (नॉर्वे) स्थित ‘द नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी’ (The Norwegian Nobel Committee) द्वारा वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनेथेम नवी पिल्लै को प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा
  • वह यह पुरस्कार पाने वाली 21वीं महिला होंगी।
  • वह संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय आईसीजे की न्यायाधीश रह चुकी हैं।
  • उन्होंने रंगभेद के दौर में अपना बचपन बिताया।
  • इसके बाद उन्होंने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने के साथ+साथ मानवाधिकारों और समानता को बढ़ावा देने के लिए काम किया।
  • वर्ष 1941 में डरबन में भारतीय तमिल मूल के माता+पिता के घर जन्मीं नवनीतम नवी पिल्लै बाद में दक्षिण अफ्रीका के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं।
  • उन्होंने रवांडा के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में न्यायाधीश और अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। इसके अलावा, वह अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की न्यायाधीश और वर्ष 2008 से 2014 तक संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त भी रहीं।
  • पुरस्कार से संबंधित अन्य प्रमुख तथ्य
  • प्रथम पुरस्कार प्राप्तकर्ता+ जीन हेनरी दुनांत एवं फ़्रेडरिक पैसी (वर्ष 1901)
  • सबसे कम उम्र की विजेता– मलाला युसुफ़ज़ई (वर्ष 17) वर्ष 2014 में सम्मानित)
  • सबसे अधिक उम्र के विजेता– जोसेफ़ रॉटब्लेट (86 वर्ष) (वर्ष 1995 में सम्मानित)

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelpeaceprize.org/presse/pressemeldinger/nobel-peace-prize-for-2026-1

https://www.nobelprize.org/prizes/peace/2026/press-release