उच्चतम न्‍यायालय के तीन नए न्यायाधीश

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
6 अक्टूबर, 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उच्चतम न्‍यायालय में तीन नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ,और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह शामिल है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अक्टूबर, 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उच्चतम न्‍यायालय में तीन नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।
  • शपथ लेने वाले न्यायाधीशों में गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ,और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल है.
  • इसके साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई।
  • उल्लेखनीय है की तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अधिनियम , 2026 को लागू होने के बाद हुई .
  • इस संशोधन अधिनियम के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/cji-surya-kant-administers-oath-to-three-new-judges-judges-count-now-37-in-supreme-court/article71551291.ece

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2258133&lang=1&reg=1

https://www.sci.gov.in/chief-justice-judges

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2319337&lang=1&reg=3