प्रश्न – 5 अक्टूबर‚ 2026 को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.इस वर्ष यह पुरस्कार कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
2.उन्हें यह पुरस्कार “प्रकाश-सक्रिय आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से संबंधित खोजों” संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 अक्टूबर‚ 2026 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल सभा (The Nobel Assembly at Karolinska) द्वारा वर्ष 2026 के चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in physiology or Medicine) की घोषणा की गई।
- इस वर्ष यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
1.कार्ल डाइसेरोथ,अमेरिका
2.पीटर हेगेमन ,जर्मनी
3.जॉर्ज नागेल,जर्मनी - नोबेल असेंबली के अनुसार, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल ने चैनलरोडोप्सिन नामक एक विशेष प्रोटीन की खोज की।
- उन्होंने पाया कि इस प्रोटीन को किसी भी कोशिका में डालने पर वह कोशिका प्रकाश के प्रति संवेदनशील हो जाती है।
- इसके बाद कार्ल डीसेरोथ ने चूहों की तंत्रिका कोशिकाओं में चैनलरोडोप्सिन का जीन पहुंचाया।
- नीली रोशनी डालकर उन्होंने इन तंत्रिका कोशिकाओं में तंत्रिका संकेत उत्पन्न करने में सफलता हासिल की।
- बाद में डीसेरोथ ने इसी प्रकाश+नियंत्रित व्यवस्था को जीवित चूहों के मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाओं पर भी सफलतापूर्वक लागू किया।
- इससे प्रकाश की मदद से तंत्रिका संकेतों को नियंत्रित करना संभव हुआ।
- तंत्रिका संकेतों को प्रकाश के जरिए नियंत्रित करने की इस तकनीक को ऑप्टोजेनेटिक्स कहा जाता है।
- ऑप्टोजेनेटिक्स ऐसी तकनीक है, जिसमें प्रकाश की मदद से मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं की गतिविधि को नियंत्रित किया जा सकता है।
- इस तकनीक से जीवित मस्तिष्क में किसी खास तंत्रिका कोशिका को सक्रिय या निष्क्रिय करना संभव है।
- इससे वैज्ञानिकों को मस्तिष्क में याददाश्त, भावनाओं और व्यवहार को समझने में मदद मिलती है।
- नोबेल असेंबली के अनुसार, इस तकनीक का दुनिया भर में तेजी से व्यापक प्रभाव पड़ा है।
- 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर का यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच बराबर+बराबर बांटा जाएगा।
- इस पुरस्कार से संबंधित अन्य तथ्य —
- प्रथम पुरस्कार विजेता: वर्ष 1901 में जर्मनी के एमिल ऐडोल्फ वॉन बेहरिंग (Emil Adolf von Behring)
- सबसे कम उम्र के विजेता — फ्रेडरिक जी. बैंटिंग (31 वर्ष) इंसुलिन की खोज हेतु वर्ष 1923 में सम्मानित
- सबसे अधिक उम्र के विजेता — पेटन राउस (Peyton Rous) (87 वर्ष), (1966 ई.)
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nobelprizemedicine.org/wp-content/uploads/2026/10/Nobel_prize_ENG_PR.pdf
https://www.nobelprize.org/prizes/medicine/1901/summary/?ftag=MSF0951a18
https://www.nobelprizemedicine.org/wp-content/uploads/2026/10/Nobel_prize_ENG_PR.pdf