प्रश्न- अक्टूबर, 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसे HDFC बैंक के नए MD एवं CEO के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी ?
(a) अजय सेन (b) अनुप बागची
(c)शशिधर जगदीशन (d) मदन शाह
उत्तर -(b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 अक्टूबर,2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने अनुप बागची को HDFC बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी.
- उल्लेखनीय है की भारत में निजी क्षेत्र के बैंकों में MD एवं CEO की नियुक्ति के लिए बैंकिंग विनियमन संबंधी प्रावधानों के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक की मंजूरी आवश्यक होती है।
- उनका तीन वर्ष का कार्यकाल 27 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगा
- इस पद पर उन्होंने शशिधर जगदीशन का स्थान लिया.
- HDFC बैंक के बारे में-
- यह भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है।
- इसका पूरा नाम Housing Development Finance Corporation Bank Limited है।
- HDFC बैंक खुदरा बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग, ऋण, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है।
- HDFC Lt(d) का HDFC Bank में विलय 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी हुआ, जिससे बैंक का आवास वित्त व्यवसाय भी काफी विस्तृत हो गया।
- स्थापना: 1994
- मुख्यालय: मुंबई
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…