प्रश्न – विश्व पर्यटन दिवस से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.27 सितंबर‚ 2026 को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाया गया।
2.इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय- “पर्यटन और हरित निवेश’’ था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 सितंबर, 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाया गया।
- वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- “Digital Agenda and Artificial Intelligence to Redesign Tourism”।
- उद्देश्य-समुदाय पर्यटन और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना।
- पर्यटन एक गतिशील क्षेत्र है जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आर्थिक विकास और वैश्विक संपर्क को बढ़ाता है।
- यह लोगों और स्थानों के बीच एक सेतु का काम करता है, और क्षेत्र की विरासत, विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करता है।
- विश्व पर्यटन दिवस 2026 के आधिकारिक वैश्विक आयोजन का मेजबान अल सल्वाडोर था।
- इस दिवस को मनाने शुरुआत वर्ष 1980 में हुई थी
- भारत में पर्यटन-
- पर्यटन मंत्रालय के बताए गए हालिया टीएसए अनुमानों के अनुसार, यह पर्यटन क्षेत्र ने 2023-24 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 5.22% का योगदान दिया।
- इस क्षेत्र में रोजगार 2019-20 में 6.94 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 8.46 करोड़ हो गया है, जो आजीविका के स्रोत के तौर पर इसकी बढ़ती भूमिका को दिखाता है।
- यात्रा में बढ़ोतरी-
- घरेलू पर्यटकों की संख्या 2021 में 67.7 करोड़ से बढ़कर 2025 में 428.55 करोड़ हो गई।
- इसी दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या 0.1 करोड़ से बढ़कर 2.53 करोड़ हो गई।
- इस क्षेत्र का विदेशी मुद्रा में योगदान भी बढ़ा है।
- पर्यटन से होने वाली विदेशी मुद्रा की कमाई 2021 में ₹63,978 करोड़ से बढ़कर 2025 में ₹2,76,831 करोड़ हो गई।
- भारत ने ई-वीजा सुविधा के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लगातार आसान बनाया है।
- इस सुविधा की शुरुआत 2014 में 43 देशों के नागरिकों के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन’ के साथ की गई थी।
- तब से इस सुविधा का काफी विस्तार हुआ है और अब यह 172 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
- इसमें 88 अंतरराष्ट्रीय एंट्री पॉइंट्स (प्रवेश द्वारों) के जरिए प्रवेश की अनुमति है, जिनमें 37 एयरपोर्ट, 38 सीपोर्ट और 13 लैंड पोर्ट शामिल हैं।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी पहल-
- स्वदेश दर्शन योजना-
- पर्यटन मंत्रालय ने 2014-15 में पूरे देश में चुनिंदा थीम पर आधारित टूरिज्म सर्किट विकसित करने के लिए ‘स्वदेश दर्शन’ योजना शुरू की थी।
- इस योजना के तहत, मंत्रालय ने 15 थीम-आधारित टूरिस्ट सर्किटमें ₹5,295.24 करोड़ से ज़्यादा के निवेश वाली 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
- इनमें से 75 परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है।
- इस कार्यक्रम के तहत बौद्ध, तटीय, रेगिस्तानी, इको, हिमालयी, पूर्वोत्तर, रामायण, ग्रामीण, आध्यात्मिक, जनजातीय और अन्य थीम-आधारित सर्किट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2315273&lang=2®=48