प्रश्न – 15 – 17 नवंबर 2026 के मध्य इंडिया माइनिंग वीक-2026 कहां आयोजित किया जाएगा ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) रांची
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 से 17 नवंबर, 2026 के मध्य इंडिया माइनिंग वीक-2026 नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा
- इस शिखर सम्मेलन का मुख्य थीम-“मजबूत संसाधन, स्मार्ट खनन, सतत भविष्य” है
- इस कार्यक्रम में नीति निर्माता, सरकारी प्रतिनिधि, खनन और खनिज कंपनियां, निवेशक, प्रौद्योगिकी नवोन्मेषक, उपकरण निर्माता, शोधकर्ता और अंतरराष्ट्रीय हितधारक एकत्र होंगे तथा खनन और खनिज क्षेत्र के विभिन्न विकासों पर विचार-विमर्श करेंगे।
- इस शिखर सम्मेलन में उच्चस्तरीय सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र, नेतृत्व संवाद और समर्पित नेटवर्किंग के अवसर शामिल होंगे
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2286027®=48&lang=2
https://www.indiaminingweek.org/assets/pdf/India_Mining_Week_Brochure_2026.pdf