छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 17 – 23 सितंबर, 2026 के मध्य छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह-2026 मनाया गया।
  2. इस सप्ताह की थीम थी: “फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना – सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक कदम।”
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है?

    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 17 – 23 सितंबर, 2026 के मध्य छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है
  • इस सप्ताह की थीम है: “फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना – सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक कदम।”
  • इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य पेशेवरों, शोधकर्ताओं और लोगों को प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया (एडीआर) की रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में जागरूक करना तथा फार्माकोविजिलेंस में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इस सप्ताह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारतीय फार्माकोपिया आयोग के एएलआरसी भवन के पद्मश्री नित्यानंद ऑडिटोरियम हॉल में शुभारंभ किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ipc.gov.in/news-highlights/1510-6th-national-pharmacovigilance-week-2026-inaugural-ceremony.html?utm

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2311715&reg=48&lang=2