प्रश्न – 13 से 17 सितंबर, 2026 के मध्य भारत और अफ़गानिस्तान के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
(i) भारत ने 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला 3 – 0 से जीत लिया है।
(ii) इस सीरीज में भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
(iii) अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी-20 में केवल 30 गेंदों पर शतक पूरा किया।
(iv) सर्वाधिक विकेट (6 ) भारत के नितीश कुमार रेड्डी ने लिए।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सहीं है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(c) केवल (i),(ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 से 17 सितंबर, 2026 के मध्य भारत और अफ़गानिस्तान के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज संपन्न हुई।
- सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए।
- यह सीरीज़ अफ़गानिस्तान के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम का हिस्सा थी।
- तकनीकी रूप से अफ़गानिस्तान इसका मेज़बान था, यद्यपि सभी मैच भारत में खेले गए।
- भारत ने 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला 3 – 0 से जीत लिया है।
- इस सीरीज में भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
- सीरीज में सर्वाधिक रन (229) भारत के अभिषेक शर्मा ने बनाए।
- सर्वाधिक विकेट(6 ) भारत के नितीश कुमार रेड्डी ने लिए।
- भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने की, जबकि अफ़गानिस्तान की टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान थे।
- अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी-20 में केवल 30 गेंदों पर शतक पूरा किया।
- यह पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है।
- अभिषेक का 30 गेंदों पर बनाया गया शतक पुरुष टी-20 इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/12973/afghanistan-vs-india-in-india-2026/matches
https://www.olympics.com/en/news/afghanistan-vs-india-t20-cricket-2026-match-3-report