69वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी)-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 13 – 19 सितंबर, 2026 के मध्य 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित किया गया।
  2. इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने किया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 – 19 सितंबर, 2026 के मध्य 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित किया गया
  • इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने किया
  • 69 वे सीपीसी का मुख्य विषय:- बदलती विश्व व्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय कानून और संसदीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करना: राष्ट्रमंडल नेतृत्‍व’’
  • राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) क्या है?
  • यह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) का वार्षिक सम्मेलन है।
  • यह राष्ट्रमंडल सांसदों का सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन है, जो वैश्विक संसदीय और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं।
  • प्रत्येक वर्ष, इस सम्मेलन की मेजबानी एक अलग राष्ट्रमंडल संसद द्वारा की जाती है।
  • राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के बारे में –
  • यह राष्ट्रमंडल देशों के 180 से अधिक राष्ट्रीय, राज्य, प्रांतीय और प्रादेशिक संसदों और विधानमंडलों के सांसदों और संसदीय कर्मचारियों को जोड़ने वाला एक मंच है।
  • जिसकी स्थापना वर्ष 1911 में हुई थी। इसका मुख्यालय लंदन में है।
  • सीपीए का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक शासन के ज्ञान और समझ को बढ़ावा देकर, लैंगिक समानता, सशक्तिकरण और सुशासन के मानकों को बढ़ावा देकर संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cpahq.org/69-cpc?utm_s