प्रश्न – – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 15 सितंबर,2026 को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती मनाई गई
- उनकी उल्लेखनीय कृति ‘पाथेर दाबी’ (1926) भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c)1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 सितंबर, 2026 को प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती मनाई गई।
- उनका जन्म 15 सितंबर, 1876 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के देवानंदपुर में हुआ था
- रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की रचनाओं से प्रेरित होकर उन्होंने कम उम्र में ही लेखन की शुरुआत की।
- वर्ष 1894 में उन्होंने एंट्रेंस परीक्षा पास की, लेकिन वे आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर सके।
- 1896 से 1899 तक वे भागलपुर में रहे, जहां उन्होंने साहित्य सभा का संचालन किया।
- वर्ष 1903 में वे बर्मा (अब म्यांमार) चले गए, जहां एक क्लर्क के रूप में काम करते हुए उन्होंने कई रचनाएं लिखीं।
- 1907 में बर्मा में रहते हुए उनकी पहली रचना ‘बड़ी दीदी’ (महेश्वरी दीदी) बिना बताए ‘भारती’ पत्रिका में प्रकाशित हुई, जो रातोंरात हिट हो गई।
- बर्मा से वर्ष 19416 में भारत लौटे।
- उनके प्रमुख उपन्यासों में ‘देवदास’ (1917), जो प्रेम और वियोग की कालजयी कहानी है, ‘परिणीता’ (1914), जो बाल विवाह और प्रेम त्रिकोण पर आधारित है और ‘श्रीकांत’ (1917-1933) शामिल हैं, जो एक अनाथ युवक की जीवन यात्रा को दर्शाता है।
- उनकी उल्लेखनीय कृति ‘पाथेर दाबी’ (1926) बंगाल के क्रांतिकारी आंदोलन पर आधारित थी, जिसे ब्रिटिश सरकार ने जब्त कर लिया।
- उनकी कहानियां जैसे ‘बिन्ना’, ‘मामलार फल’ और ‘अभागी का स्वर्ग’ महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार पर केंद्रित हैं।
- शरतचंद्र की रचनाएं न केवल बांग्ला में, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु जैसी भाषाओं में अनुदित होकर पूरे भारत में लोकप्रिय हुईं।
- ‘देवदास’ पर वर्ष 1955 में दिलीप कुमार अभिनीत फिल्म बनी, जबकि वर्ष 2002 में शाहरुख खान ने इसे जीवंत किया।
- ‘‘परिणीता’ पर 2005 में विद्या बालन और सैफ अली खान की फिल्म आई।
- उनकी कृतियां आज भी सिनेमा, टीवी और थिएटर को प्रेरित करती हैं।
- वे महिलाओं के प्रति संवेदनशील थे और विधवा विवाह, छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
- 16 जनवरी 1938 को कलकत्ता में उनका निधन हो गया
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://psc.wb.gov.in/Download?param1=20210825121701_WBCS.pdf¶m2=PYQP&utm_
https://newsonair.gov.in/bulletins-detail/parikrama-161/?utm_
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2310545®=3&lang=1
https://museumsofindia.gov.in/repository/record/vmh_kol-R9082-19933?utm_