राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 30 अगस्त (b) 26 अगस्त
(c) 1 सितंबर (d) 3 सितंबर
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 अगस्त, 2026 को देश भर में राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस (National Small Industries Day) मनाया गया
  • इसका उद्देश्य उद्यमिता, रोजगार और आर्थिक विकास में लघु उद्योगों के योगदान को मान्यता देना है।
  • यह दिवस भारत के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में छोटे उद्यमों की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है तथा उनके लिए ऐसा अनुकूल वातावरण विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देता है, जिसमें वे व्यवसाय शुरू कर सकें, प्रतिस्पर्धा कर सकें और आगे बढ़ सकें।
  • लघु उद्योग और MSME क्षेत्र के विकास से जुड़े कुछ प्रमुख पड़ाव इस प्रकार हैं—
  • वर्ष 2000 — 30 अगस्त को भारत सरकार ने लघु उद्योगों के संवर्धन एवं विकास के लिए एक व्यापक नीतिगत पैकेज की घोषणा की।
  • इसमें ऋण सुविधा, आधारभूत संरचना, विपणन और प्रौद्योगिकी उन्नयन से संबंधित विभिन्न उपाय शामिल थे।
  • वर्ष 2006 — सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 (MSMED Act) ने MSME क्षेत्र के लिए एक व्यापक वैधानिक ढाँचा तैयार किया।
  • इसके तहत विनिर्माण और सेवा, दोनों प्रकार की इकाइयों को ‘उद्यम’ की अवधारणा में शामिल किया गया तथा उनके विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया गया।
  • वर्ष 2025 — MSME वर्गीकरण की संशोधित सीमाएँ 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हुईं।
  • इससे उद्यमों को अपनी संबंधित MSME श्रेणी में बने रहते हुए विस्तार करने की अधिक गुंजाइश मिली और वे सरकारी नीतिगत सहायता का लाभ भी लेते रहे।
  • वर्ष 2026 — सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) अधिनियम, 2026 को अगस्त 2026 में राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2209712&lang=2&reg=48&utm_

https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?ModuleId=3&NoteId=152063&lang=2&reg=48&utm