प्रश्न – 24 अगस्त, 2026 को भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) का 27वां सत् 2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) मॉस्को (d) जयपुर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 अगस्त,2026 को व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) की का 27वां सत्र-2026 मॉस्को ,रूस में आयोजित की गई
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की
- भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी है।
- अक्टूबर 2000 में “भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी पर घोषणा” पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों के संबंधों ने गुणात्मक रूप से नया स्वरूप ग्रहण किया।
- इसके तहत राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित लगभग सभी क्षेत्रों में सहयोग का स्तर बढ़ा है।
- रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत राजनीतिक और आधिकारिक, दोनों स्तरों पर कई संस्थागत संवाद तंत्र कार्यरत हैं, जिनका उद्देश्य नियमित संपर्क बनाए रखना तथा सहयोग संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करना है।
- भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC) के दो प्रमुख भाग हैं—
- व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग (IRIGC-TEC)
- सैन्य एवं सैन्य-तकनीकी सहयोग (IRIGC-M&MTC)
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://special.government.ru/en/news/59668/?utm
https://www.mea.gov.in/Portal/ForeignRelation/India-Russia0726.pdf?utm_