प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 17 अगस्त (b) 20 अगस्त
(c) 26 अगस्त (d) 24 अगस्त
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 अगस्त‚ 2026 को देश भर में ‘भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस’ मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस देश में अक्षय ऊर्जा संसाधनों के महत्व को चिन्हित करने हेतु मनाया जाता है।
- इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2004 में अक्षय ऊर्जा विकास कार्यक्रमों का समर्थन करने और ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों के बजाय इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
- IRENA की Renewable Energy statics 2026 के अनुसार, भारत कुल अक्षय ऊर्जा स्थापित क्षमता में विश्व में तीसरे, सौर ऊर्जा क्षमता में तीसरे तथा पवन ऊर्जा में चौथे स्थान पर है।
- भारत स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्व स्तर पर चौथे, पवन ऊर्जा मामले में चौथे और सौर ऊर्जा क्षमता में तीसरे स्थान पर है
- जम्मू-कश्मीर का पल्ली गांव एक उल्लेखनीय उदाहरण बन गया, जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलने के कारण भारत की पहली कार्बन-न्यूट्रल पंचायत के रूप में उभरा।
- मध्य प्रदेश स्थित ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्क जो , एशिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पार्कों में से एक है जिसकी नियोजित क्षमता 600 मेगावाट है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2250239®=3&lang=1
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2090177&lang=1®=6