प्रश्न – आईसीसी द्वारा जुलाई माह के लिए घोषित आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के विजेताओं के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.आईसीसी ने जुलाई, 2026 के लिए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
2, वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 अगस्त, 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुलाई, 2026 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा की।
- वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स को पहली बार आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
- उन्होंने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और बांग्लादेश के तंजीद हसन को पीछे छोडा।।
- श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 180 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान के विरुद्ध एक टेस्ट में 5/27 और 2/12 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 90 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
- महिला वर्ग में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्युज को रिकॉर्उ पांचवी बार ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।
- मैथ्युज ने आयरलैंड के विरूद्ध तीन वनडे में 265 रन और 7 विकेट लिए तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज रही।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…