भारत-जापान रक्षा मंत्रियों की बैठक-2026

प्रश्न – 20 अगस्त, 2026 को भारत-जापान रक्षा मंत्रियों की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) मुंबई (b) विशाखापत्तनम
(c) टोक्यो (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 अगस्त, 2026 को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइसुमी के बीच नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की
  • दोनों मंत्रियों ने ‘जापान-भारत विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ के तहत रक्षा सहयोग के निरंतर सुदृढ़ीकरण का स्वागत किया।
  • दोनों मंत्रियों ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक और प्रभावी तरीके से परिचालन सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
  • इस अवसर पर जापान के रक्षा मंत्रालय और भारत के रक्षा मंत्रालय के बीच समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • यह ज्ञापन समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक ढांचा उपलब्ध कराता है।
  • विशेष रूप से इसमें जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) और भारतीय नौसेना के बीच सहयोग को मजबूत करना शामिल है।
  • इसके अंतर्गत मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (MDA) के क्षेत्र में सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा खोज एवं बचाव (Search and Rescue-SAR) और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief-HADR) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा।
  • दोनों मंत्रियों ने समुद्री संचार मार्गों (Sea Lines of Communications-SLOCs) की सुरक्षा के लिए दोनों पक्षों के बीच समन्वय मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
  • इसके लिए नौसैनिक जहाजों और इकाइयों की पारस्परिक यात्राएं, संयुक्त सैन्य अभ्यास, सैन्यकर्मियों और विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts-SME) का आदान-प्रदान तथा बंदरगाहों, रखरखाव और मरम्मत सुविधाओं के उपयोग सहित लॉजिस्टिक सहयोग बढ़ाया जाएगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2301532&lang=2&reg=48

https://newsonair.gov.in/defence-minister-rajnath-singh-japanese-counterpart-shinjiro-koizumi-co-chair-india-japan-defence-ministers-meeting