प्रश्न – 17 अगस्त 2026 को 8वां ब्रिक्स युवा ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a) वर्चुअल माध्यम (b) मुंबई
(c) लखनऊ (d) मोहाली
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 अगस्त 2026 को 8वां ब्रिक्स युवा ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2026 वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ
+भारत ने ब्रिक्स की अपनी अध्यक्षता में इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। - इसका मुख्य उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना था।
- इस शिखर सम्मेलन में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी संस्थानों और ब्रिक्स सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्रालयों के युवा ऊर्जा पेशेवरों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
- इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स युवा ऊर्जा एजेंसी (ब्रिक्स वाईईए) के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सस्टेनेबल एनर्जी फॉर ऑल (एसईफॉरएएल), इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) और इंटरनेशनल रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी (आईआरईएनए) जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2301152®=48&lang=2