विश्व फोटोग्राफी दिवस

प्रश्न – ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 अगस्त (b) 19 अगस्त
(c) 13 अगस्त (d) 21 अगस्त
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 अगस्त‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ (World Photography Day) मनाया गया।
  • यह एक वार्षिक वैश्विक उत्सव है, जिसमें फोटोग्राफी के इतिहास‚ इसकी कला‚ शिल्प और विज्ञान का प्रदर्शन किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य विश्वभर के फोटोग्राफर्स को ऐसी तस्वीर खींचने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिसमें पूरे विश्व की स्पष्ट और साझा झलक हो।
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस पहली बार वर्ष 1991 में मनाया गया .था
  • डैगुएरोटाइप फोटोग्राफी प्रक्रिया से है जिसे लुई दागेर ने अपने पूर्व सहयोगी निसेफोर निएप्‍स के कार्य को आगे बढ़ाते हुए विकसित किया। दागेर ने वर्ष 1837 में इस प्रक्रिया को डेगुएरोटाइप नाम दिया।
  • इसे विश्व की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया माना जाता है।
  • 19 अगस्त‚ 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की थी, और इसका पेटेंट भी प्राप्त किया था।
  • इसी की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldphotographyday.com/about.html

https://histoiredesarts.culture.gouv.fr/Fiches-reperes/Photographie