प्रश्न – द हंड्रेड‚ 2026 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(i) द हंड्रेड पुरुष‚ 2026 का खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता है।
(ii) द हंड्रेड महिला‚ 2026 का खिताब ट्रेंट रॉकेट्स ने जीता है।
(iii) द हंड्रेड पुरुष‚ 2026 में सर्वाधिक 416 रन मिशेल मार्श ने बनाया।
(iv) द हंड्रेड महिला‚ 2026 में सर्वाधिक 315 रन एनाबेल सदरलैंड ने बनाए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जुलाई से 16 अगस्त, 2026 तक द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में किया गया।
- इस प्रतिष्ठित 100-बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा किया गया।
- टूर्नामेंट में पुरुष और महिला, दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
- इसमें कुल आठ फ्रेंचाइजी—बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, सनराइजर्स लीड्स, ट्रेंट रॉकेट्स और वेल्श फायर ने भाग लिया।
- इस प्रतियोगिता के मुकाबले इंग्लैंड और वेल्स के प्रमुख क्रिकेट मैदानों, जैसे लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन, ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, ट्रेंट ब्रिज, सोफिया गार्डन्स और यूटिलिटा बाउल में खेले गए।
- टूर्नामेंट का फाइनल 16 अगस्त, 2026 को लॉर्ड्स, लंदन में आयोजित हुआ।
- पुरुष वर्ग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से पराजित कर अपना पहला खिताब जीता।
- महिला वर्ग में ट्रेंट रॉकेट्स ने सनराइजर्स लीड्स को 8 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
- पुरुष वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के टिम सीफर्ट को प्रदान किया गया।
- पुरुष वर्ग में मिशेल मार्श 416 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
- पुरुष वर्ग में जोश टंग और रिचर्ड ग्लीसन ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक 14-14 विकेट लिए।
- महिला वर्ग में सनराइजर्स लीड्स की एनाबेल सदरलैंड को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और वे 315 रन के साथ प्रतियोगिता की सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रहीं।
- महिला वर्ग में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दीप्ति शर्मा, टिली कॉर्टीन-कोलमैन और सामंथा बेट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं; तीनों ने 13-13 विकेट लिए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…