टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक

प्रश्न – ‘टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक (Task Force Falcon Strike)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इसका गठन अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा एक मल्टी-डोमेन और बहुराष्ट्रीय अटैक ड्रोन टास्क फोर्स के रूप में किया गया है।
  2. इसका उद्देश्य अमेरिका और उसके क्षेत्रीय साझेदार देशों की ड्रोन क्षमताओं को एकीकृत करना है।
  3. यह केवल हवाई क्षेत्र में संचालित होने वाले वन-वे अटैक ड्रोन का उपयोग करेगा।
  4. इसका नेतृत्व यू.एस. स्पेशल ऑपरेशंस कमांड सेंट्रल (SOCCENT) के कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 1, 2 और 4
    (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 अगस्त, 2026 को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (U.S. Central Command CENTCOM) ने दुनिया के बदलते युद्ध परिदृश्य में ड्रोन तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए अपने पहले मल्टी-डोमेन, बहुराष्ट्रीय अटैक ड्रोन टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की।
  • इस नई इकाई को ‘टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक’ (Task Force Falcon Strike) नाम दिया गया है।
  • इस टास्क फोर्स का उद्देश्य अमेरिका और उसके क्षेत्रीय साझेदार देशों की ड्रोन क्षमताओं को एकीकृत करना है।
  • विशेष रूप से यह वन-वे अटैक ड्रोन तथा हवा, समुद्र की सतह और समुद्र के नीचे संचालित होने वाली मानवरहित प्रणालियों का उपयोग करेगा।
  • इन प्रणालियों का संचालन अमेरिका तथा सहयोगी देशों के सैन्य सहायता कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
  • टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक का नेतृत्व यू.एस. स्पेशल ऑपरेशंस कमांड सेंट्रल (SOCCENT) के कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
  • यही संगठन पहले स्कॉर्पियन स्ट्राइक की शुरुआत के लिए भी जिम्मेदार था।
  • यू.एस. स्पेशल ऑपरेशंस कमांड सेंट्रल का मुख्यालय अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टैम्पा स्थित मैकडिल एयर फोर्स बेस में है।
  • यह CENTCOM के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मध्य पूर्व, मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के 21 देशों में विशेष सैन्य अभियानों की योजना और संचालन करता है।
  • फाल्कन स्ट्राइक की स्थापना से लगभग नौ महीने पहले CENTCOM ने ‘टास्क फोर्स स्कॉर्पियन स्ट्राइक’ (Task Force Scorpion Strike) का गठन किया था। – इसे मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना की पहली समर्पित वन-वे अटैक ड्रोन स्क्वाड्रन माना जाता है।
  • स्कॉर्पियन स्ट्राइक ने कम समय में कई महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धियां हासिल कीं।
  • इनमें अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत से पहली बार हवाई हमला करने वाले ड्रोन का प्रक्षेपण भी शामिल है।
  • इसके अतिरिक्त, इस इकाई ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (Operation Epic Fury) के दौरान वन-वे मानवरहित हवाई प्रणालियों का उपयोग किया। जुलाई में – ईरानी बंदरगाह सुविधाओं पर किए गए हमलों में समुद्र में संचालित मानवरहित अटैक वेसल्स का भी इस्तेमाल किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/defence/international/falcon-strike-us-launches-first-ever-multinational-attack-drone-task-force-iran-in-crosshairs/articleshow/133220583.cms