प्रश्न – 12 अगस्त,2026 को आईआईएचटी (IIHT) सूत्र — भारतीय हैंडलूम प्रौद्योगिकी संस्थानों का राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a) पटना (b) जयपुर
(c) नई दिल्ली (d) लखनऊ
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 अगस्त, 2026 को आईआईएचटी (IIHT) सूत्र — भारतीय हैंडलूम प्रौद्योगिकी संस्थानों का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 डॉ. अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- इसे कपड़ा विकास आयुक्त (हैंडलूम), वस्त्र मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था
- इसका मुख्य विषय – “IIHTs: भारतीय हैंडलूम क्षेत्र का भविष्य बुनना — शिक्षित करें। नवोन्मेष करें। रूपान्तरित करें।”
- यह सम्मेलन तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान, नवोन्मेष, उद्यमिता और उद्योग सहयोग के क्षेत्र में भारतीय हैंडलूम प्रौद्योगिकी संस्थानों को उत्कृष्टता के केन्द्रों के रूप में पुनःस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- यह प्रथम-प्रकार का राष्ट्रीय मंच नीति-निर्माताओं, शैक्षणिक जगत, उद्योग-नेताओं, अनुसंधान संस्थाओं, प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों और विद्यार्थियों को एकत्रित कर रहा है ताकि हथकरघा शिक्षा के भविष्य और भारत के हथकरघा पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने में इसकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2298581®=3&lang=1
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2297445®=48&lang=2