प्रश्न – मिशन गोल्डन स्पाइस’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इसका शुभारंभ 21 जुलाई, 2026 को मेघालय में किया गया।
- इसका आधिकारिक नाम एकीकृत लकाडोंग हल्दी मूल्य शृंखला संवर्धन परियोजना है।
- परियोजना को वर्ष 2026 से 2035 तक लागू किया जाएगा।
- इसकी कुल लागत 175.45 करोड़ रुपये है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जुलाई, 2026 को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने मेघालय में ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ का शुभारंभ किया।
- इसका आधिकारिक नाम मिशन गोल्डन स्पाइस एकीकृत लकाडोंग हल्दी मूल्य शृंखला संवर्धन परियोजना है।
- इस परियोजना की कुल लागत 175.45 करोड़ रुपये है तथा इसे वर्ष 2025 से 2030 तक दो चरणों में लागू किया जाएगा।
- पहले चरण में लकाडोंग हल्दी की मूल्य शृंखला को मजबूत किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में उत्पादन और प्रसंस्करण का विस्तार कर इसे बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा।
- इस मिशन का उद्देश्य मेघालय की जीआई-टैग प्राप्त लकाडोंग हल्दी को वैश्विक स्तर पर एक प्रीमियम और लक्ज़री मसाला ब्रांड के रूप में विकसित करना है।
- लकाडोंग हल्दी में 7 से 10 प्रतिशत करक्यूमिन पाया जाता है, जो वैश्विक औसत से लगभग चार गुना अधिक है।
- इसके तहत खेती का क्षेत्र लगभग 2,500 हेक्टेयर से बढ़ाकर 7,500 हेक्टेयर किया जाएगा।
- किसानों को मिलने वाली कीमत 30–40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक लगभग 80 रुपये प्रति किलोग्राम करने का लक्ष्य है।
- इस मिशन में प्रसंस्करण सुविधाओं, कोल्ड चेन, ब्रांडिंग, जीआई मुद्रीकरण, निर्यात और बाजार संपर्क को मजबूत किया जाएगा।
- इसमें महिला किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और स्थानीय उद्यमों को विशेष महत्त्व दिया गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…