प्रश्न – उदमारू पुल (Udmaroo Bridge) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका उद्घाटन 21 जुलाई, 2026 को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया।
(b) यह पुल श्योक नदी पर नुब्रा जिले में निर्मित किया गया है।
(c) पुल की कुल निर्माण लागत 72.18 करोड़ रुपये है।
(d) पुल के निर्माण से उदमारू, हुंदरी, तेरचेय और स्कुरू गांवों के बीच यात्रा दूरी लगभग 35 किलोमीटर कम होगी।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जुलाई, 2026 को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नुब्रा जिले में श्योक नदी पर निर्मित उदमारू पुल (Udmaroo Bridge) का उद्घाटन किया।
- इस पुल का निर्माण 27.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।
- यह पुल आधुनिक तीन-स्पैन (3×80 मीटर) ट्रस सिस्टम वाला पुल है, जिसकी भार वहन क्षमता 70R है।
- इसके साथ लगभग 230 मीटर लंबे एप्रोच रोड का भी निर्माण किया गया है।
- इसका निर्माण केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के विशेष विकास पैकेज (एसडीपी) के तहत किया गया है।
- इस पुल के निर्माण से उदमारू, हुंदरी, तेरचेय और स्कुरू गांवों के बीच यात्रा दूरी लगभग 35 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन संभव होगा।
- इस परियोजना से आसपास के लगभग 1,000 ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।
- यह पुल शाम गोम्बो (यारमा गोनलो) नामक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल तक पूरे वर्ष निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगा।
- इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए होमस्टे, परिवहन, हस्तशिल्प और पर्यटन आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…