‘कुशा’ (Kusha) मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 23 जुलाई 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘कुशा’ (Kusha) मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।
  2. ‘कुशा’ मिसाइल लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 23 जुलाई 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘कुशा’ (Kusha) मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।
  • ‘कुशा’ मिसाइल लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है
  • यह पहला परीक्षण एक इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य के विरुद्ध किया गया, जो उच्च गति और उच्च ऊंचाई वाले हवाई खतरे का अनुकरण कर रहा था।
  • इस मिसाइल प्रणाली द्वारा इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट (नष्ट) किया गया।
  • कुशा मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) और बड़े दुश्मन विमानों सहित विभिन्‍न प्रकार के हवाई खतरों को व्यापक दूरी और ऊंचाई के दायरे में निष्क्रिय करने में सक्षम है।
  • इस हथियार प्रणाली के सभी प्रमुख घटकों, जिनमें मिसाइलें, रडार, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर शामिल हैं, का विकास डीआरडीओ की विभिन्‍न प्रयोगशालाओं और उद्योग साझेदारों द्वारा किया गया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2288526&reg=48&lang=2

https://newsonair.gov.in/drdo-successfully-conducts-maiden-flight-test-of-long-range-surface-to-air-missile-kusha