आयकर दिवस

प्रश्न – जुलाई‚ 2025 में कब देशभर में ‘आयकर दिवस’ मनाया गया?
(a) 24 जुलाई (b) 18 जुलाई
(c) 28 जुलाई (d) 22 जुलाई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जुलाई‚ 2026 को देशभर में ‘आयकर दिवस’ मनाया गया
  • उद्देश्य – कर भुगतान को बढ़ावा देने हेतु लोगों को जागरूक करना
  • भारत में आयकर की शुरुआत 24 जुलाई, 1860 को सर जेम्स विल्सन द्वारा हुई थी।
  • इसने 1922 के आयकर अधिनियम के लिए आधार तैयार किया, जिसने सही मायने में एक संरचित कर प्रणाली की स्थापना की
  • इसके अतिरिक्त, केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम (1924) ने भारतीय कराधान फ्रेमवर्क को मजबूत किया, जिसने आयकर अधिनियम के प्रशासन के लिए एक वैधानिक इकाई की स्थापना की
  • 1981 में कंप्यूटरीकरण की शुरुआत ने प्रमुख तकनीकी अपग्रेडेशन किया, जिसकी शुरुआत कर चालानों की इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसिंग से हुई।
  • 2009 तक, थोक में कर रिटर्न को संभालने के लिए बेंगलुरु में केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) की स्थापना की गई।
  • उल्लेखनीय है कि भारत में आयकर प्रणाली के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2010 में इस दिवस की शुरुआत हुई थी।
  • भारत में आयकर, आयकर अधिनियम, 1961 द्वारा शासित होता है।
  • आय’ शब्द में विभिन्‍न स्रोत शामिल हैं, जिन्हें आयकर अधिनियम की धारा 2(24) के अंतर्गत विस्तृत रूप से परिभाषित किया गया है।
  • भारत में आयकर अब मुख्य रूप से आयकर अधिनियम, 2025 द्वारा शासित होता है, जो 1 अप्रैल, 2026 से लागू हुआ।
  • इसने लगभग छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लिया है।
  • हालांकि, 1 अप्रैल, 2026 से पहले की आय, कर निर्धारण और लंबित मामलों पर आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधान लागू रहेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mygov.in/campaigns/167th-income-tax-day/?target=webview&type=campaign&nid=0

https://newsonair.gov.in/hi/income-tax-day

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2289139&reg=48&lang=2