वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेंशन डे

प्रश्न – हाल ही में कब ‘वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेंशन डे’ मनाया गया?
(a) 23 जुलाई (b) 25 जुलाई
(c) 20 जुलाई (d) 27 जुलाई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 जुलाई‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेंशन डे’ (World Drowning Prevention Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का मुख्य विषय है -“बाधा को दूर करने के लिए एकजुट हों।”( Unite to turn the tide)
  • उद्देश्य-डूबने से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल‚ 2021 में प्रतिवर्ष 25 जुलाई को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • डूबना (डूबने से हुई मृत्यु) विश्व भर में एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गया है।
  • क्या आप जानते हैं?
  • विश्वभर में हर वर्ष डूबने से लगभग 3 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है।
  • डूबने की घटनाओं का प्रभाव बच्चों और युवाओं पर असमान रूप से अधिक पड़ता है। डूबने से होने वाली कुल मौतों में लगभग एक-चौथाई मौतें 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की होती हैं।
  • डूबना 1 से 4 वर्ष की आयु के बच्चों में मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण तथा 5 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों में मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण है।
  • डूबने से होने वाली लगभग 92 प्रतिशत मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/drowning-prevention-day

https://www.who.int/campaigns/world-drowning-prevention-day