प्रश्न – जयपुर मेट्रो फेज-2 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इस परियोजना का भूमि पूजन जयपुर के सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में किया गया।
- परियोजना के अंतर्गत प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
- इस कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 41 किलोमीटर होगी।
- परियोजना का क्रियान्वयन केवल राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा।
उपर्युक्त में से कौन – से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 ओर 3
(c) केवल 1 , 2 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 जुलाई, 2026 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का विधिवत भूमि पूजन एवं शिला पूजन किया।
- इस अवसर पर उन्होंने परियोजना की नींव तैयार करने में प्रयुक्त होने वाली पाइलिंग रिग मशीन का पूजन कर पाइलिंग कार्य की शुरुआत भी की।
- मुख्यमंत्री ने मानसरोवर से छोटी चौपड़ तक मेट्रो में यात्रा की और बच्चों तथा महिलाओं से बातचीत कर उनके मेट्रो यात्रा के अनुभव जाने।
- जयपुर मेट्रो फेज-2 के अन्तर्गत प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक लगभग 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
- यह काॅरिडोर सीतापुरा से लेकर वीकेआईए तक के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों को जोड़ते हुए जयपुर की जीवनरेखा के रूप में कार्य करेगा।
- इस मार्ग पर कुल 36 मेट्रो स्टेशन होंगे तथा परियोजना की अनुमानित लागत 13,037.66 करोड़ रुपये है।
- इसका क्रियान्वयन केंद्र और राजस्थान सरकार की समान भागीदारी वाली राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
- यह मेट्रो गलियारा सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल एवं स्टेडियम, अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर और विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा।
- हवाई अड्डा क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे।
- फेज-2 को संचालित मेट्रो फेज-1 के साथ इंटरचेंज और फीडर सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…