भारत की पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी

प्रश्न – क्यूडेंगा (QDENGA) वैक्सीन के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जुलाई, 2026 में इसे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मंजूरी प्रदान की है।
(b) यह भारत में मंजूरी पाने वाली पहली डेंगू वैक्सीन है।
(c) इसका निर्माण जापानी कंपनी टाकेडा द्वारा किया गया है।
(d) यह केवल डेंगू के एक प्रकार से सुरक्षा प्रदान करती है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 जुलाई, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने जापानी कंपनी टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की डेंगू वैक्सीन, क्यूडेंगा (QDENGA) को मंजूरी प्रदान की।
  • इसी के साथ यह भारत में मंजूरी पाने वाली पहली डेंगू वैक्सीन बन गई है।
  • यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों स्ट्रेन (डेनवी-1, डेनवी-2, डेनवी-3 और डेनवी-4) से सुरक्षा प्रदान करती है और डेंगू के पूर्व संक्रमण की परवाह किए बिना इसे लगाया जा सकता है।
  • यह टीका त्वचा के नीचे लगाया जाता है।
  • यह 0.5 मिलीलीटर की दो खुराकों के रूप में आता है, जो तीन महीने के अंतराल (0 और 3 महीने) पर दिया जाता हैं।
  • टाकेडा ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई के साथ प्रति वर्ष 5 करोड़ खुराक तक उत्पादन करने के लिए विनिर्माण साझेदारी की है।
  • यह टीका 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए स्वीकृत है
  • कुछ डेंगू टीकों के विपरीत, क्यूडेंगा के लिए टीकाकरण से पहले स्क्रीनिंग की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे पात्र व्यक्ति डेंगू संक्रमण के पिछले मामलों की जांच कराए बिना ही टीका लगवा सकते हैं।
  • यह टीका भारत से पहले यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील, इंडोनेशिया और अर्जेंटीना सहित 40 से अधिक देशों में पहले ही स्वीकृत हो चुका है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2286892&reg=3&lang=2

https://newsonair.gov.in/hi/india-has-approved-the-first-dengue-vaccine