पुरुष वनडे विश्व कप 2027 और पुरुष टी20 विश्व कप 2028 का नया प्रारूप

प्रश्न – वनडे विश्व कप 2027 की ‘सुपर सीरीज’ के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसमें सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमें खेलेंगी।
(b) मुकाबले राउंड-रॉबिन आधार पर होंगे।
(c) शीर्ष दो टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी।
(d) दो टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगी।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 जुलाई, 2026 को एडिनबर्ग में आयोजित वार्षिक आम बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने पुरुष वनडे विश्व कप 2027 और पुरुष टी20 विश्व कप 2028 के नए प्रारूपों को मंजूरी दी।
  • इसका उद्देश्य प्रत्येक चरण में अधिक अर्थपूर्ण मुकाबले कराना, शुरुआती मैचों का महत्त्व बढ़ाना, उभरती टीमों को अवसर देना तथा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रतियोगिता को अधिक रोमांचक बनाना है।
  • पुरुष वनडे विश्व कप, 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
  • इसमें 14 टीमें भाग लेंगी और सेमीफाइनल से पहले तीन चरण होंगे।
    ० पहला चरण—सुपर सीरीज -14 योग्य टीमों में सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर खेलेंगी।
  • शीर्ष टीम अगले चरण में पहुंचेगी, जबकि दो टीमें बाहर हो जाएंगी।
    ० दूसरा चरण—ग्रुप दौर- कुल 12 टीमों को छह-छह के दो समूहों में बांटा जाएगा। इस चरण में 30 मैच होंगे।
  • दोनों समूहों की शीर्ष तीन-तीन टीमों तथा दोनों समूहों में अगली सर्वश्रेष्ठ स्थिति वाली एक टीम को मिलाकर सात टीमें सुपर-7 में जाएंगी।
    ० तीसरा चरण—सुपर-7- सातों टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और कुल 21 मुकाबले होंगे।
  • शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
  • पहले स्थान की टीम चौथे स्थान की टीम से तथा दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान की टीम से खेलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://zeenews.india.com/cricket/icc-approves-new-odi-world-cup-2027-format-with-super-series-super-7-key-changes-explained-3061167.html