वेल्ललोर पुरातात्विक उत्खनन

प्रश्न – वेल्ललोर उत्खनन से प्राप्त पुरावस्तुओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. उत्खनन में 1,000 से अधिक पुरावस्तुएँ प्राप्त हुई हैं।
  2. प्राप्त अवशेषों को तीन व्यापक ऐतिहासिक चरणों में वर्गीकृत किया गया है।
  3. वर्गीकरण का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक द्वारा किया गया है।
    सही उत्तर का चयन कीजिए—
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • जुलाई,2026 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार तमिलनाडु राज्य पुरातत्व विभाग (टीएनएसडीए) द्वारा कोयंबटूर जिले के वेल्ललोर में किए जा रहे उत्खनन के प्रथम चरण में एक विशाल प्राचीन बस्ती के प्रमाण मिले हैं।
  • यह पुरातात्‍विक स्थल नोय्याल नदी के दक्षिणी तट पर लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थी।
  • इसे कीझाड़ी के बाद तमिलनाडु की प्रमुख पुरातात्विक खोजों में शामिल किया जा रहा है।
  • उत्खनन के दौरान संगम काल से ब्रिटिश काल तक की 1,000 से अधिक पुरावस्तुएँ प्राप्त हुई हैं।
  • उत्खनन निदेशक डॉ. के. सुरेश कुमार के अनुसार प्राप्त अवशेषों को तीन व्यापक ऐतिहासिक चरणों में वर्गीकृत किया गया है।
  • सबसे प्रारंभिक चरण ईसा पूर्व पहली शताब्दी से ईस्वी तीसरी अथवा चौथी शताब्दी तक का माना गया है।
  • इसके बाद मध्ययुगीन काल के अवशेष मिले हैं।
  • सर्वाधिक कलाकृतियाँ आठवीं से पंद्रहवीं शताब्दी ईस्वी के बीच की हैं।
  • तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर कुछ वस्तुओं के लगभग 2,100 वर्ष पुराने होने का अनुमान है, हालांकि उनकी वास्तविक आयु की पुष्टि वैज्ञानिक काल-निर्धारण के बाद होगी।
  • खुदाई से प्रमाण मिला है कि उप्पिलियार थिट्टू क्षेत्र में कभी एक बड़ी और विकसित बस्ती मौजूद थी।
  • ऐतिहासिक अभिलेखों में वर्तमान वेल्ललोर का उल्‍लेख वेलिलुर माना जाता है।
  • इसका संबंध चेर साम्राज्य के अधीन शासन करने वाले वेलिर सरदारों से जोड़ा जाता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/Coimbatore/archaeological-excavations-at-vellalore-in-coimbatore-open-a-window-into-the-past/article71241929.ece