आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (जून, 2026)

प्रश्न – आईसीसी द्वारा जून माह के लिए घोषित आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के विजेताओं के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.आईसीसी ने जून, 2026 के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।

  1. इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (i) (b) केवल (ii)
    (c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 20 जुलाई, 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जून, 2026 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा की।
  • आईसीसी ने जून, 2026 के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
  • 28 वर्षीय नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट शृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 2-1 से शृंखला जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • उन्होंने यह पुरस्कार भारतीय कप्तान शुभमन गिल और बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन को पीछे छोड़कर जीता।
  • स्मिथ ने टेस्ट शृंखला में 23.00 की औसत से सर्वाधिक 16 विकेट हासिल किए।
  • लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 70 रन देकर छह विकेट लिए और पूरे मैच में कुल नौ विकेट अपने नाम किए।
  • यह उनका शृंखला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
  • इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।
  • डैनी वायट-हॉज ने स्कॉटलैंड की ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस और भारत की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज श्री चरणी को पीछे छोड़कर पुरस्कार जीता।
  • वायट-हॉज ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में शानदार बल्लेबाजी की।
  • वह लीग चरण की सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।
  • उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 62 गेंदों पर नाबाद 105 रन और मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड के विरुद्ध 53 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए।
  • दोनों मैचों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehansindia.com/sports/cricket/danni-wyatt-hodge-bags-icc-womens-player-of-the-month-award-for-june-2026-1099408