प्रश्न – सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद इसमें शामिल भारतीय क्रिकेटरों की संख्या कितनी हो गई?
(a) 10 (b) 11
(c) 13 (d) 15
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 जुलाई, 2026 को एडिनबर्ग में आयोजित आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को आधिकारिक तौर पर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की गई।
- इस सम्मान के साथ आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल भारतीय क्रिकेटरों की संख्या 13 हो गई है।
- इससे पहले आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले भारत के अन्य क्रिकेटरों में महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, वीनू मांकड़, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुलजी तथा नीतू डेविड शामिल हैं।
- प्यार से “दादा” के नाम से मशहूर गांगुली भारत के सबसे सफल और प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक हैं।
- उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,57 से अधिक रन बनाए और 2003 विश्व कप फाइनल में भारत का नेतृत्व किया।
- वह वर्ष 2019 से 2022 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।
- अंजुम चोपड़ा स्टाइलिश बाएं हाथ की बल्लेबाज अंजुम ने लंबे समय तक भारत की कप्तानी भी की।
- वह वनडे मैंच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…