प्रश्न – 3 जुलाई, 2026 को भारत में निर्मित पहले निर्यात-आयात शिपिंग कंटेनर किस स्थान से जारी किए गए?
(a) कोचीन पोर्ट, केरल
(b) मर्स्क-कॉनकोर अंतर्देशीय कंटेनर डिपो, दादरी
(c) जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, महाराष्ट्र
(d) विशाखापत्तनम पोर्ट, आंध्र प्रदेश
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 जुलाई, 2026 को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उत्तर प्रदेश के दादरी स्थित मर्स्क-कॉनकोर अंतर्देशीय कंटेनर डिपो में भारत में निर्मित पहले निर्यात-आयात शिपिंग कंटेनर अनावर किया।
- यह कंटेनर वैश्विक समुद्री माल वाहक कंपनी ए.पी. मोलर-मर्स्क के लिए तैयार किए गए हैं।
- इस अवसर पर मर्स्क ने भारत के कंटेनर विनिर्माण पारितंत्र में भरोसा जताते हुए डीसीएम श्रीराम समूह को भारत में निर्मित 1,000 अतिरिक्त शिपिंग कंटेनरों का ऑर्डर दिया।
- भारत में निर्मित पहला कंटेनर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाया गया है।
- इसमें आईएसओ विनिर्देश और सुरक्षित कंटेनरों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय समझौते के मानक शामिल हैं, जिससे यह वैश्विक उपयोग के लिए उपयुक्त है।
- केंद्रीय बजट 2026 में घोषित 10,000 करोड़ रुपये की कंटेनर विनिर्माण प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य भारत की आयातित कंटेनरों पर निर्भरता कम करना और घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना है।
- इस नीति का लक्ष्य वार्षिक कंटेनर विनिर्माण क्षमता को लगभग दस गुना बढ़ाकर 7.5 लाख टीईयू तक पहुंचाना है।
- इसके अतिरिक्त सरकार ने समुद्री क्षेत्र में सुधार के लिए व्यावसायिक जहाजरानी अधिनियम 2025, तटीय नौवहन अधिनियम 2025 और भारतीय पत्तन अधिनियम 2025 जैसे कानून बनाए हैं।
- साथ ही वन नेशन वन पोर्ट प्रोसेस, मैरीटाइम सिंगल विंडो और ई-समुद्र जैसी डिजिटल पहलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…