प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व सोशल मीडिया दिवस कब मनाया जाता है ?
(a) 30 जून (b) 25 जून
(c) 28 जून (d) 23 जून
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 जून,2026 को विश्व सोशल मीडिया दिवस (World Social Media Day) मनाया गया
- इस दिवस का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया की लोकप्रियता का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज, लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर उसके व्यापक प्रभाव का मूल्यांकन करना भी है।
- इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में वैश्विक डिजिटल मीडिया मंच Mashable द्वारा की गई थी।
- इक्कीसवीं सदी में सोशल मीडिया केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान, जनमत निर्माण, शिक्षा, व्यापार, मनोरंजन, सामाजिक आंदोलनों और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सशक्त वैश्विक मंच बन चुका है।
- इसने समय और दूरी की सीमाओं को लगभग समाप्त कर पूरी दुनिया को एक जीवंत ‘वैश्विक ग्राम’ (Global Village) में परिवर्तित कर दिया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…